Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Honey Singh की लाइफ में नहीं रुकती हैं लड़कियां, हीरा सोहल संग जुड़ा नाम, बोले- 'आती हैं चली जाती हैं...'

Yo Yo Honey Singh In Love: रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की लव वाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। हाल ही में ऐसी खबरें रही हैं कि 41 की उम्र में रैपर की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। उन्हें पंजाबी एक्ट्रेस  हीरा सोहल  से प्यार हो गया है। दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब इन अटकलों पर यो यो हनी सिंह का कुछ और ही कहना है।

Honey Singh की लाइफ में नहीं रुकती हैं लड़कियां, हीरा सोहल संग जुड़ा नाम, बोले- 'आती हैं चली जाती हैं...'

Yo Yo Honey Singh on dating with Heera Sohhal: रैपर यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ़ के बारे में अफ़वाहों पर सफाई दी। उन्होंने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि हनी सिंह को पंजाबी एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस मॉडल टीना थडानी के साथ ब्रेकअप पर भी अपना रिएक्शन दिया है। बता दें कि हीरा सोहल को डेट करने पहले हनी सिंह लंबे समय तक टीना थडानी को डेट किया था। हालांकि, ये रिश्ता बेहद जल्द टूट गया था।

'मैशेबल इंडिया' संग बात करते हुए हनी सिंह से हीरा सोहल संग अफेयर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'आती हैं चली जाती हैं। गर्लफ्रेंड अभी कोई नहीं है मेरी। ऐसे ही दोस्त हैं बहुत सारे। रैपर से जब हीरा सोहल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अफवाहों को तुरंत खारिज करते हुए कहा, 'नहीं नहीं... अभी नहीं... चलो पहले कुछ पकाते हैं फिर देखते हैं।  वह शरमाते हुए, उन्होंने इशारा करते हैं फ्यूचर में कुछ ऐसा होता है तो वो जरूर बताएंगे।  

हनी सिंह ने टीना थडानी संग अपने रिश्ते को किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वह उनसे बहुत प्यार करते थे और उन्होंने अपने रिश्ते को दुनिया के साथ खुलकर साझा किया था। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मेरा रिश्ता था, हम हर जगह थे। मैं उनसे पागलों की तरह प्यार करता था। मैंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी कुछ नहीं छिपाया। इसलिए अब मैं धीरे-धीरे चीजों में शामिल होना चाहता हूं।

आपको याद दिला दें कि हनी और टीना ने 2023 की शुरुआत में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और साथ में अपनी तस्वीरें डिलीट कर दीं। रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका ब्रेकअप अलग-अलग लाइफ गोल की वजह से हुआ। आपको ये भी बता दें कि टीना से पहले हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार से हुई थी। शालिनी द्वारा घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद 2022 में उनकी शादी खत्म हो गई, जिसके कारण 11 साल साथ रहने के बाद उनका तलाक हो गया।