Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan: ढल गया राजस्थानी लोक म्यूजिक का सितारा, सिंगर मंगे खान के निधन से फैंस को लगा सदमा

Mange Khan Death News: राजस्थानी लोक गायक मंगे खान का निधन हो गया। मांगणियर समाज के इस प्रतिभाशाली गायक ने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Rajasthan: ढल गया राजस्थानी लोक  म्यूजिक का सितारा, सिंगर मंगे खान के निधन से फैंस को लगा सदमा

संगीत जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां फेमस राजस्थानी लोक गायक मंगा यानी मांगे खान का निधन हो गया है। उनके सोशल मीडिया हैंडल से ये जानकारी साझा की गई। बता दें, मंगे खान ने 10 सितंबर को अंतिम सांस लीं। उन्होंने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। फैंस मंगे खान की मौत की खबर सुन सदमें में हैं, लोगों को विश्वास ही नहीं रहा कि अब लोकगायक का शंहशाह उनके बीच नहीं रहा। 

प्रसिद्ध वोकलिस्ट थे मंगे खान 

मंगे खान देश ही नहीं दुनियाभर में फेमस थे। वह आमरस रिकॉर्ड बैंड, बाड़मेर बॉयस के प्रमुख वोकलिस्ट थे। वह मांगणियर समाज से आते थे, उनका एक अलग रुतबा और औहदा था। उन्हें अपने समाज का सबसे टेलेंड वोकलिस्ट माना जाता थ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगे खान हाल में बायपास सर्जरी से गुजरे थे। फैंस को उनके गाने का अंदाज पसंद आता था। फेवरेट सिंगर की मौत पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 

मंगे खान का करियर

मंगे खान ने जीवन में कुछ कमाया नो य नही लेकिन दर्शकों का प्यार जरूर कमाया है। उनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में थी। यहां तक उनके कंसर्ट में कुछ ही मिनटों में हाउसफुल हो जाते थे। मांगणियार म्यूजिक डिमांड को पूरा करती उनकी आवाज दर्शकों को भाती थी। उन्होंने 20 देशों में लगभग 200 से ज्यादा शो किये। इसके अलावा पॉपुलर फेस्टिवल्स जैसे रोस्कलाइड (Roskilde), क्लोकेनफ्लैप (OFFest), एफएम सिन्स (FMM Sines), जीरो म्यूजिक फेस्टिवल (zero music festival) में परफॉर्म कर चुके थे। इतना ही नहीं, उनका ग्रुप फेमस एमटीवी इंडिया (MTV INDIA) के शो कोक स्टूडियो सीजन-3 (Coke Studio Season -3) में भी नजर आ चुका है।