Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

National Nutrition Week 2024: कोसों दूर रहेंगी बीमारियां,फिट रहने के लिए बस शुरू कर दें इन चीजों का सेवन

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2024: इस साल का थीम है "सभी के लिए पौष्टिक आहार"।  जानिए शरीर को फिट रखने वाले 7 पौष्टिक आहारों के बारे में और  कुपोषण से बचने के तरीके।

National Nutrition Week 2024: कोसों दूर रहेंगी बीमारियां,फिट रहने के लिए बस शुरू कर दें इन चीजों का सेवन

National Nutrition Week 2024: देश में आज भी करोड़ों लोग कुपोषण जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ये बच्चों के मानसिक और शारिरिक विकास में बाधा डालती है। ये बीमारी इम्युनिटी कमजोर के साथ ही अन्य बीमारियों को बढ़ावा देती है। मानव शरीर में पोषण की जरूरी तत्व है,जिसकी कमी से कई रोग जकड़ सकते हैं। इसी क्रम में आजमन को पोषक तत्वों के बारे में जागरूक करने के लिए महिला एंव बाल विकास मंत्रालय ने नेशनल न्यू्ट्रिशन वीक की शुरुआत की है। सरकार के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को सही आहार का महत्व समझाना है। 1-7 सितंबर तक ये अभियान चलाया जायेगा। 

ये भी पढ़ें-

नेशनल न्यट्रीशन वीक 2024 थीम

प्रत्येक वर्ष नेशनल न्यट्रीशन वीक 2024 थीम निर्धारत किया जाता है। इस साल अभियान का थीम 'सभी के लिए पौष्टिक आहार' रखा गया है। इसके साथ ही कई तरह के कार्यक्रमों की योजना भी है। बता दें, थीम के तहत लोगों में जागरूक अभियान चलाया जाएगा और बताया जाएगा कि शरीर के लिए पोषक तत्व क्यों जरूरी है। 

शरीर के लिए पोष्टिक आहार कौन से हैं?

ऐसे में अगर पूछा जाये कि शरीर को फिट रखने के लिए किस तरह की चीजों का सेवन करना चाहिए तो ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको उन 7 पौष्टिक आहारों के बारे में बताएंगे। जिसका सेवन फिट रखने में मदद करता है।

ड्राई-फ्रूट्स- बादाम,काजू,किशमिश समेत अन्य मेवे, गुड फैट, प्रोटीन और मिनरल् का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। मस्तिष्क के विकास के लिए बादाम का सेवन लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन ई, प्रोटीन और फाइबर होते हैं। ये चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। 

ओट्स- वेटलॉस के लिए नाश्ते में ज्यादातर लोग ओट्स खाना पसंद करते हैं। बता दे, इसमें फाइबर, विटामिन बी और मिनरल्स पाये जाते हैं। वहीं ये हार्ट प्रॉब्लम की समस्या को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को पाचन की दिक्कत है वह भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

मूंग दाल- दालें प्रोटीन का अच्छा सोर्स होती हैं लेकिन जब मूंग दाल की बात आती है। तो इसमें फाइबर और आयरन भी पाया जाता है। ये वेटलॉस, पाचन में सुधार में मदद करती है। इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। 

हरी सब्जियां- फिट रहने के लिए डॉक्टर भी हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते है। आप पालक, मेथी, सरसो साग का सेवन कर सकते हैं। ये विटामन, मिनरल और फाइबर का अच्छा सोर्स है। वहीं इनमें आयरन भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। 

सोयाबीन- प्रोटीन सोयाबीन का अच्छा सोर्स है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियिम और फाइबर पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बााने के साथ हॉर्मोनल संतुलन भी बनाए रखता है। 

अलसी बीज- अलसी बीज में ओमेगा- 3, फैटी एसिड और फाइबर पाया जाता है। ये हार्ट की दिक्कतों को कम करने के साथ कोलेस्ट्रॉल भी काबू में रखता है। पाचन को बेहतर बनाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। 

दही- ज्यादातर लोग खाने में दही लेते हैं। ये प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। ये गैस्ट्रिक समस्याओं से बचाने के साथ इम्युनिटी को मजबूत मनाता है।