Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Shimla Masjid Case: अवैध मस्जिद के खिलाफ जारी है हल्लाबोल, अनुराग ठाकुर बोले 'प्रदेश सरकार की नाक के नीचे अवैध निर्माण'

Shimla Masjid Case: शिमला अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है।  संजौली चौक पर प्रदर्शनकारी फिर से भारी संख्या में जुट गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों तरफ से पुलिस को घेर लिया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से फिर से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से लाठीचार्ज किया।

Shimla Masjid Case: अवैध मस्जिद के खिलाफ जारी है हल्लाबोल, अनुराग ठाकुर बोले 'प्रदेश सरकार की नाक के नीचे अवैध निर्माण'
Shimla Masjid Case

Shimla Sanjauli Mosque : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारी ढली टनल पर बैरिकेड्स तोड़कर संजाैली बाजार पहुंचे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है।

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

शिमला मस्जिद अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों का उग्र प्रदर्शन जारी है। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है।  संजौली चौक पर प्रदर्शनकारी फिर से भारी संख्या में जुट गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों तरफ से पुलिस को घेर लिया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से फिर से बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की गई। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फिर से लाठीचार्ज किया प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से खदेड़ा जा रहा है। पुलिस-प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की हुई है। प्रदर्शनकारी जाने के लिए तैयार नहीं, सड़क पर बैठे हुए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। संजाैली बाजार डेढ़ घंटे से बंद है। हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Sep 11, 2024  05:58 PM
प्रदर्शनकारियों में अधिकांश भाजपा के लोग : नरेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि बाहरी राज्यों से प्रदेश में काम करने के लिए आने वाले लोगों के पंजीकरण के लिए सरकार ने फैसला लिया है। कानून को अपने अधिकार में लेने का हक किसी को नहीं है। कानून के दायरे में रहकर प्रदर्शनकारियों को अपना विरोध जताना चाहिए था। प्रदर्शनकारियों में अधिकांश लोग भाजपा के थे। राजनीतिक स्वार्थ के चलते भाजपा नेता इस मामले को जबरन तूल दे रहे हैं। अवैध निर्माण का मामला नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में विचाराधीन है। इस निर्माण के लिए क्या विधायक, सांसद निधि से धनराशि जारी हुई है। नक्शा पास किए बिना निर्माण कैसे हुआ। इन मामलों पर भी सरकार जांच कर रही है। हिंदू-मुस्लिम से इस मामले को नहीं जोड़ना चाहिए। देश में बीते दस वर्ष से इस प्रकार की राजनीति करने का क्रम बढ़ा है। 

Sep 11, 2024  05:56 PM
प्रदेश सरकार की नाक के नीचे अवैध निर्माण हुआ: अनुराग ठाकुर

संजाैली में हुए मस्जिद के अवैध निर्माण मामले पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से अवैध रूप से निर्माण हुआ और अवैध रूप से लोगों ने आधार कार्ड बनवाकर लाभ लिए, यह सब प्रदेश सरकार की नाक के नीचे राजधानी शिमला में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और राज्य सरकार को इस बारे कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि दुख है कि सदन में कांग्रेस के मंत्री बोल रहे थे और मुख्यमंत्री सो रहे थे। 

Sep 11, 2024  04:51 PM
8 घायल अस्पताल पहुंचे

शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हुए हिंदूवादी संगठनों के उग्र प्रदर्शन में दर्जनों लोगों को चोटें आई हैं। लाठीचार्ज और धक्कामुक्की में आठ घायल अस्पताल पहुंचे है। चार पुलिस कर्मियों को भी चोटे आई हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है। जहां तक अवैध इमारतों के निर्माण का सवाल है, सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। मैंने विधानसभा में भी मजबूती से कहा है कि जैसे ही इस पर फैसला आएगा, कानून के दायरे में कार्रवाई की जाएगी, अगर कोई इमारत अवैध पाई गई तो उसे गिरा दिया जाएगा। लेकिन हमें कानून की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ना होगा। हम चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में शांति का माहौल बना रहे।

Sep 11, 2024  04:23 PM
आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समिति गठित होगी: विक्रमादित्य सिंह

संजाैली स्थिति मस्जिद में अवैध निर्माण मामले पर विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि तहबाजारी पाॅलिसी मामले पर सरकार मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित कर रही है। इसकी पहल हो चुकी है। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा व तहबाजारी नियमों को और कड़ा करने के लिए फैसला लिया जाएगा। कमेटी में मंत्री भी शामिल होंगे।

Sep 11, 2024  03:50 PM
क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?

शिमला की संजौली मस्जिद विवाद मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह एक अवैध मस्जिद है, उसको ढहा देना चाहिए। देश भर में जितनी भी अवैध मस्जिद और मदरसें है उनको भी ढहा देना चाहिए। देश में एक बहुत गहरी साजिश चल रही है। जहां-जहां हिन्दू आबादी हैं, वहां मुस्लिमों को बसाने की साजिश चल रही है. देवभूमि में रोहिंग्या को बसाने की साजिश है. मैं वहां के हिन्दुओं को धन्यवाद देता हूं कि वह इसका विरोध कर रहे हैं।

Sep 11, 2024  03:35 PM
पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश

संजौली में उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज मामले के बाद हिमाचल के सभी पुलिस अधीक्षक को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डीजीपी को तलब किया है। मौके पर खुद, आईजी व डीआईजी को रहने के लिए कहा है।  मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल संजौली चौक से प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से हटाया जा रहा है। भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास जारी है। 

Sep 11, 2024  03:05 PM
संजौली चौक पर भी प्रदर्शन शुरू

ढली टनल के तरफ से प्रदर्शन के बाद अब दूसरी तरफ संजौली चौक पर भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चौक पर ही रोक रखा है।

Sep 11, 2024  03:02 PM
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह क्या बोले ?

संजौली मस्जिद मामले पर हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसमें स्थिति बिल्कुल साफ है कि सही तरीके से सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है। राज्य सरकार ने भी कहा है कि आप प्रदर्शन करें लेकिन ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए कि शांतिपूर्ण माहौल में बाधा आए। इसे लेकर पुलिस द्वारा कदम उठाए गए हैं. जहां तक उस अवैध निर्माण की बात है तो अगर वह अवैध पाई जाती है तो उसे निश्चित रूप से ध्वस्त किया जाएगा, लेकिन उससे पहले कोई कार्रवाई करना उचित नहीं है।

Sep 11, 2024  02:54 PM
धारा 163 हुई लागू

धारा 163 हुई लागू

शिमला में अवैध मस्जिद को लेकर तनाव काफी बढ़ गया है। बुधवार को पुलिस ने एहतियातन शिमला के संजौली में धारा 163 लगा दी है। बताया जा रहा है कि इस अवैध बनी मस्जिद को लेकर हिंदू संगठन के प्रदर्शनकारी आक्रमक हो गए और वहां लगे पुलिस बेरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की।