Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Sawan 2024: सावन में घर पर कैसे करें रुद्राभिषेक और किन बातों का रखें ध्यान?

सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। तो चलिए आज हम आपको रुद्राभिषेक के धार्मिक लाभ, विधि और महत्व के बारे में बताते हैं।

1/6

सावन के पावन महीने की शुरूआत 22 जुलाई से हो रही है और 19 अगस्त को सावन का अंतिम दिन होगा। इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। तो चलिए आज हम आपको रुद्राभिषेक के धार्मिक लाभ, विधि और महत्व के बारे में बताते हैं।

2/6

शिवपुराण के अनुसार शिवजी के रूद्र अवतार का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक करने से जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है। धन में बढ़ोत्तरी के लिए सावन सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना शुभ होता है। सावन में रुद्राभिषेक करना कालसर्प दोष दूर करने के लिए सबसे अच्छा माना गया है। इससे राहु और केतु के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं।

3/6

सावन के महीने में पति-पत्‍नी अगर साथ में घर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें तो उनके दांपत्‍य जीवन में मधुरता बढ़ती है। सावन पर रुद्राभिषेक करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। शनि की महादशा से पीड़ित लोगों को सावन में रुद्राभिषेक जरुर करना चाहिए।

4/6

पौराणिक मान्‍यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए सावन के महीने कठोर तपस्या की थी, अन्न-जल का त्याग कर भोलेनाथ का ध्यान, रुद्राभिषेक किया था। इसके परिणाम स्वरूप देवी पार्वती को शिव जी पति रूप में मिले।

5/6

सावन के सोमवार पर आप मंदिर या घर पर भी शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर सकते हैं। रुद्राभिषेक से पूर्व भगवान गणेश, माता पार्वती, ब्रह्मदेव, मां लक्ष्मी, नवग्रह, पृथ्वी माता, अग्नि देव, सूर्य देव और मां गंगा का ध्यान कर उनकी पूजा करें। जो लोग रुद्राभिषेक कर रहे हैं, उनका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। श्रृंगी यानी कि अभिषेक करने के यंत्र में गंगाजल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इस दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

6/6

इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, गन्ने का रस, इत्र महादेव को चढ़ाएं। अब सफेद चंदन का लेप बनाकर शिवलिंग का श्रृंगार करें। शिव को प्रिय वस्तु पान का पत्ता, अक्षत, अबीर, सुपारी, बेलपत्र, रोली, मौली, भांग, जनेऊ, धतूरा, आक के फूल, भस्म, नारियल अर्पित करें और भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं। आखिर में आरती करें और अभिषेक के जल को पूरे घर में छिड़क दें।