Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

देशभर में 'हर घर तिरंगा यात्रा' का आयोजन, केंद्रीय मंत्री Gajendra Shekhawat ने कही ये बात !

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा देश के 140 करोड़ लोगों के मन में भाव को जागृत करने का माध्यम है।

देशभर में 'हर घर तिरंगा यात्रा' का आयोजन, केंद्रीय मंत्री Gajendra Shekhawat  ने कही ये बात !

मंगलवार को अपने गृह जनपद जोधपुर पहुंचे शेखावत ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। हर घर तिरंगा अभियान पर उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से जिस तरह से देश में तिरंगे को लेकर एक नया जोश, एक नया जुनून, एक नई उमंग लोगों के बीच में आई है, यह निश्चित ही प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से एक अनुकरणीय काम हुआ है।

ये  भी पढ़िए-

भारत का सम्मान विश्व भर में बढ़ा

तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमको उन अमर बलिदानों का पुण्य स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश की सभ्यता व संस्कृति को बचाए रखने और देश को आजाद कराने के लिए अपने आप को देश की बलिवेदी पर समर्पित किया। तिरंगे ने आजादी के बाद देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले वीरों को श्रद्धा सुमन समर्पित करने का अवसर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 3 साल से दुनिया के जिस किसी देश में भारत का बेटा या बेटी रह रहे हैं, वो सम्मान के साथ अपने तिरंगे को लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का सम्मान विश्व भर में बढ़ा है। भारत की तरफ देखने का नजरिया विश्व भर में परिवर्तित हुआ है। ये भारत की विदेश नीति, बढ़ती शक्ति और सामर्थ्य है। वहीं, जयपुर में सेना के जवान के साथ पुलिस थाने में हुए दुर्व्यवहार के सवाल पर शेखावत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए।

हर घर तिरंगा” बाइक रैली

नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार सुबह भारत मंडपम से “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत विशाल बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू, मनसुख मंडाविया, जी.किशन रेड्डी ने भागीदारी की। बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शेखावत ने कहा कि हर घर तिरंगा एक अभियान ही नहीं एक भावना भी है।