Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

IPL की सबसे ग्लैमरस और खूबसूरत 5 ‘बॉस लेडी’, जिनकी एक झलक पाने के लिए फैंस रहते बेताब

IPL 5 Hottest Glamorous Team Owners: आईपीएल टीम की मालकिन भी ग्लैमर के मामले में पीछे नहीं हैं। वो भी हर सीजन अपने ग्लैमरस अंदाज से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। तो चलिए हम आपको आईपीएल की ग्लैमरस मालिकनों से रुबरु कराते हैं।

1/6

IPL 5 Hottest Glamorous Team Owners: इंडियन प्रीमियर लीग में कैमरामैन का फोकस हर सीजन कई लड़कियों पर फोकस कर उन्हें फेमस कर देता है। लेकिन आईपीएल की एवरग्रीन ब्यूटी कहे यानी कि आईपीएल टीम्स की मालकिन भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। वो भी हर सीजन अपने ग्लैमरस अंदाज से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। तो चलिए हम आपको आईपीएल की ग्लैमरस मालिकनों से रुबरु कराते हैं।

2/6

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जूही चावला है। कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन जूही चावला IPL में टीम को चीयर करती नजर आती हैं। वो ऑक्शन में भी मौजूद रहती हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू 1800 करोड़ रुपये बताई जाती है। बॉलीवुड की दुनिया से दूर रहने वाली जूही चावला अपनी टीम की सफलता पर पूरा ध्यान रखती हैं। वो आईपीएल के पहले सीजन से ही टीम के साथ जुड़ी हुईं हैं। साथ ही टीम के सह मालिक बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं, जिनके जूही चावला की काफी अच्छी दोस्ती है।

3/6

हर सीजन में अपनी टीम को चुनने से लेकर संभालने तक काव्या मारन पूरा ध्यान देती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पूरी तरह से काव्या मारन के हाथ में है। काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क की सीईओ और सन ग्रुप के संस्थापक कलानाथ मारन की बेटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की ब्रांड वैल्यू 1100 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, काव्या मारन टीम के मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं और हौसला बढ़ाती दिखाई देती हैं। काव्या मारन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किए जाते हैं।

4/6

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा हमेशा से ही अपनी क्यूटनेस के लिए काफी मशहूर रही हैं। प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की सह-मालकिन के साथ ही अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और उद्योगपति भी हैं। पंजाब किंग्स की ब्रांड वैल्यू 843 करोड़ रुपए बताई जाती है। नेस वाडिया भी पंजाब किंग्स टीम के सह-मालिक हैं।

5/6

गायत्री रेड्डी डेक्कन क्रॉनिकल के मालिक टी वेंकटराम रेड्डी की बेटी हैं। उन्होंने आईपीएल टीम डेक्कन चार्जर्स की मालिकाना हक संभाला था। कई आईपीएल मैचों में स्टैंड्स में नजर आने के कारण फैंस ने उन्हें साउथ इंडियन एक्ट्रेस समझ लिया था। वो खिलाड़ियों की नीलामी में भी हिस्सा लेती थीं। साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स टीम को बंद कर दिया गया था।

6/6

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स में 11.7% की हिस्सेदारी खरीदी थी। शिल्पा शेट्टी अक्सर स्टेडियम में अपनी टीम को चीयर करते हुए नजर आती थीं। राजस्थान रॉयल्स टीम स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में दो साल के लिए बैन हो गई थी। इस बैन के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का इस टीम से 2015 में मालिकाना हक खत्म हो गया।