Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

पेरिस ओलंपिक के महाकुंभ का आगाज, शूटिंग में भारत लाएगा मेडल? जानिए भारतीय खेलों का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन भारत कई खेलों में हिस्सा लेगा. उम्मीद है कि भारत को शूटिंग से पहला पदक मिल सकता है। वहीं आपको बता दें कि खेलों के महाकुंभ में भारत के 117 एथलीट शिरकत कर रहे हैं।

पेरिस ओलंपिक के महाकुंभ का आगाज, शूटिंग में भारत लाएगा मेडल? जानिए भारतीय खेलों का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में खेलों के महाकुंभ का आगाज हो चुका है। आज भारतीय एथलीट शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और नौकायन में प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर आएंगे। इस विश्व खेल जगत के सबसे बड़े इवेंट पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई थी।

खास अंदाज में हुई पेरिस ओलंपिक की शुरुआत

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत बेहद ही खास तरीके से हुई। सीन नदी के किनारे आयोजित हुए उद्घाटन समारोह में भारत सहित इसमें भाग लेने वाले सभी देशों ने बोट परेड के जरिए हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह के अंत में आईओसी प्रमुथ थॉमस बाक ने लोगों को संबोधित किया, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पेरिस ओलंपिक के शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की। वहीं भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने किया।    

16 खेलों में भारतीय ले रहे भाग

पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय एथलीट 16 खेलों के 69 पदक इवेंट्स में भाग ले रहे है। पेरिस 2024 ओलंपिक का भारत में लाइव-स्ट्रीमिंग किया जा रहा है। भारत ने टोक्यो 2020 में अपने सबसे सफल ओलंपिक प्रदर्शन के बाद पेरिस 2024 में प्रवेश किया है, जहां भारतीय एथलीटों ने कुल सात पदक - एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य जीते थे। 

भारतीय खेलों का शेड्यूल

बैडमिंटन

शाम 7:10 बजे - पुरुष एकल ग्रुप मैच: लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला)

रात 8 बजे - पुरुष युगल ग्रुप मैच: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी एवं रोनन लाबर (फ्रांस)

रात 11:50 बजे- महिला युगल ग्रुप मैच: अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग (कोरिया)

 मुक्केबाजी

रात 12:05 बजे- महिलाओं के 54 किग्रा शुरुआती दौर का मुकाबला: प्रीति पवार vs थी किम अन्ह वो (वियतनाम)

हॉकी

रात 9 बजे- पूल बी मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड-

नौकायन

दोपहर 12:30 बजे- पुरुष एकल स्कल्स: पंवार बलराज

टेबल टेनिस

शाम 7:15 बजे - पुरुष एकल पहला दौर: हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन)

टेनिस

दोपहर 03:30 बजे- पुरुष युगल के पहले दौर का मैच: रोहन बोपन्ना एवं एन श्रीराम बालाजी बनाम एडवर्ड रोजर-वैसलीन और फैबियन रेबौल (फ्रांस)

निशानेबाजी

दोपहर 12:30 बजे-10 मीटर एयर राइफल  मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन

दोपहर 12:30 बजे- 10 मीटर एयर राइफल  मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल

दोपहर 2 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: अर्जुन सिंह चीमा

दोपहर 2 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: सरबजोत सिंह

शाम 4 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: मनु भाकर 

शाम 4 बजे- 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: रिदम सांगवान

मेडल इवेंट (क्वालिफाई करने पर)

* ब्रॉन्ज मेडल- 10 मीटर एयर राइफल  मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.00 बजे

* गोल्ड मेडल- 10 मीटर एयर राइफल  मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.30 बजे