Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Agra News: पत्नी शादी के 40 दिन बाद पति को छोड़कर चली गई मायके, बोली 'नहाने को बोले तो गंगाजल छिड़क लेता है'

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सिर्फ 40 दिन पहले ही एक युवती की शादी हुई थी। लेकिन अब वो पति ने नाराज होकर मायके चली गई है। नाराजगी की वजह बताई है कि शादी के बाद जब पत्नी ने अपने पति से नहाने के लिए कहा तो वो टालने लगा। पत्नी ने जब जोर दिया तो पति ने गंगाजल की 4 से 5 बूंद अपने शरीर पर डाल ली। 

Agra News: पत्नी शादी के 40 दिन बाद पति को छोड़कर चली गई मायके, बोली 'नहाने को बोले तो गंगाजल छिड़क लेता है'

Agra News: हम सब जानते हैं कि नहाना शरीर के कितना जरुरी है। सर्दी के समय कई लोग नहाने से परहेज करते दिखते हैं। लेकिन उन्हें स्वास्थ्य को सही रखने के लिए नहाने की सलाह दी जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जो भी सुन रहा है हैरान हो रहा है। दरअसल, प्रेम की निशानी ताजमहल को संजोकर रखने वाले आगरा में एक पत्नी ने पति के न नहाने की आदत के चलते पत्नी नाराज होकर मायके चली गई है। 

पति ने न नहाने से पत्नी परेशान

उत्तर प्रदेश के आगरा में सिर्फ 40 दिन पहले ही एक युवती की शादी हुई थी। लेकिन अब वो पति ने नाराज होकर मायके चली गई है। नाराजगी की वजह बताई है कि शादी के बाद जब पत्नी ने अपने पति से नहाने के लिए कहा तो वो टालने लगा। पत्नी ने जब जोर दिया तो पति ने गंगाजल की 4 से 5 बूंद अपने शरीर पर डाल ली। जब लगातार ऐसा होता रहा तो पत्नी ने ससुरलीजनों से पति की शिकायत की। जिसके बाद ससुराली जनों ने जो बात बताई उसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई।

ये भी पढ़ें

पति के खिलाफ की शिकायत

पत्नी ने पति की इस हरकत से नाराज होकर इसकी शिकायत पुलिस ने कर दी। दरअसल, मायके जाकर युवती ने पुलिस में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। दहेज उत्पीड़न करता है। पुलिस ने मामला परिवार परामर्श केंद्र ट्रांसफर कर दिया। जब काउंसलर्स ने पति और पत्नी को बुलाया तो पत्नी ने पति पर मारपीट का आरोप लगाने के साथ ही रोजाना नहीं नहाने का भी आरोप लगाया। उसने काउंसलर्स को बताया कि 40 दिन शादी को हुए हैं, तब से अभी तक उसका पति सिर्फ छह बार नहाया है। गंदा रहता है, जब वो उसको नहाने के लिए बोलती है, तो उसके साथ मारपीट करता है। काउंसलर्स ने जब पति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो गंगजल के छींटे अपने शरीर पर डालता है, और समय मिलता है तो नहा लेता है।

सिर्फ एक शर्त पर पत्नी जाएंगी ससुराल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काउंसलर्स डॉक्टर सतीश खिरवार ने बताया कि जब पति और पत्नी को बैठा कर समझाया तो पत्नी ने कहा कि जब तक उसका पति रोज नहीं नहाएगा वो तब तक उसके साथ नहीं रहेगी। पुलिस और काउंसलर्स के सामने पति लिख कर दे वो रोज नहाएगा तभी वह इसके साथ जायेगी। अब अगली तारीख दोनों को दी गई है।