Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

शाहजमाल ईदगाह में मुस्लिम लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, सुरक्षा व्यवस्था के दिखे कड़े इंतजाम

आज पूरे देश में ईद-उल-अजहा यानी की बकरीद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शाहजमाल ईदगाह में मुस्लिम लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करके अमन चैन की दुआ मांगी।

This browser does not support the video element.

Aligarh EID-UL-AJHA: अलीगढ़ महानगर के शाहजमाल ईदगाह परिसर में ईद-उल-अजहा की नमाज हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा करके अमन चैन की दुआ मांगी।वहीं दूसरी नमाज अदा होने से पहले ईदगाह के पास नाले का पानी अचानक सड़क पर आ जाने से मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश दिखा, नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। दोनों नमाज ईदगाह परिसर के अंदर ही अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं विभिन्न राजनीतिक दल नेताओं और समाज सेवियों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी।

दो शिफ्ट में अदा की गई नमाज

सोमवार सुबह 5:30 से ही ईद उल अजहा की नमाज अदा करने के लिए नमाजियों का शाह जमाल ईदगाह पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ईदगाह में दो शिफ्ट में ईद की नमाज अदा की गई। पहली नमाज 6:15 बजे और दूसरी नमाज 7:00 बजे अदा की गई। ईद-उल-अजहा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व एक दूसरे के लिए कुर्बानी देने का भी संदेश देता है।

नमाज से पहले जमकर बवाल

ईदगाह के बाहर गंदे नाले का पानी सड़कों पर आजाने से जमकर बवाल हुआ। लोगों का कहना था की जब एक दिन पूर्व डीएम, नगर आयुक्त सहित पुलिस प्रशासन अधिकारियों ने ईदगाह परिसर व आसपास का निरीक्षण कर चक चौबंद सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी नमाज के दौरान सड़क पर नाले का गंदा पानी आ जाना किसी प्रकार की साजिश मालूम हो रही है। इस अव्यवस्था के लिए नगर निगम पूर्ण तरीके से जिम्मेदार है।

शांतिपूर्ण तरीके से अदा हुई नमाज

शासन के निर्देशों के अनुसार शाहजमल ईदगाह में ईदगाह परिसर के अंदर शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की गई है। नमाज के दौरान ईदगाह परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कड़े इंतजाम किए गए थे।

बाइट-  खालिद हमीद शहर मुफ़्ती

रिपोर्ट- सुधीर पाल