Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sitaram Yechury Passed Away: जब सीताराम येचुरी के आंदोलन के बाद इंदिरा गांधी को देना पड़ा था JNU चांसलर पद से इस्तीफा

Sitaram Yechury Passed Away: सीताराम येचुरी के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- सीताराम येचुरी जी मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के संरक्षक। मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करूंगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Sitaram Yechury Passed Away: जब सीताराम येचुरी के आंदोलन के बाद इंदिरा गांधी को देना पड़ा था  JNU चांसलर पद से इस्तीफा
Sitaram Yechuri Passes Away

Sitaram Yechury Passed Away: मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI(M)) के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया है। सीताराम येचुरी ने दिल्ली के AIIMS अस्पताल में 12 सितंबर की दोपहर अंतिम सांस ली। वो 72 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमार बने हुए थे। सीताराम येचुरी को AIIMS के ICU में ऑक्सीज़न सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब दुनिया में उनके किस्से और राजनैतिक कहानियां रह गई हैं। जो चलिए इसी क्रम में हम आपको सीताराम येचुरी का इंदिरा गांधी और जेएनयू से जुड़ा हुआ किस्सा सुनाते हैं....

जब इंदिरा गांधी के खिलाफ किया था सीताराम येचुरी ने प्रदर्शन

देश में इंदिरा गांधी के शासन काल में जब आपातकाल घोषित हुआ था, तब जवाहर लाल नेहरु विश्वविघालय में इसका काफी विरोध हुआ था। सीताराम येचुरी भी उस प्रदर्शन का हिस्सा रहे थे या यूं कहिए कि सीताराम येचुरी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुए थे। वैसे, तो इमरजेंसी के दौरान सीताराम येचुरी की भी गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन जब आपातकाल खत्म हुआ, तो इंदिरा गांधी को चुनाव में हार के साथ ही सत्ता से हाथ धोना पड़ा, लेकिन इंदिरा गांधी जेएनयू के चांसलर पद पर बनी रही थी।

ये भी पढ़ें Rahul Gandhi को किस नेता ने दे डाली, दादी जैसे अंजाम की धमकी ?

जब इंदिरा गांधी को देना पड़ा इस्तीफा

जब येचुरी ने जेएनयू चांसलर के पद से इस्तीफा देने की मांग को लेकर गांधी के आवास पर छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया था।

जिसके बाद सीताराम येचुरी के नेतृत्व में जेएनयू से छात्रों का एक दल इंदिरा गांधी से मिलने पहुंचा था। ये मुलाकात उनके आवास पर हुई थी। जिसमें बेबाकी के साथ ही पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सामने एक पर्चा पढ़ा गया। जिसमें लिखा था कि इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए आपातकाल के दौरान क्या-क्या गलत घटित हुआ। छात्रों ने मांग की कि वो चांसलर के पद से तुरंत इस्तीफा दें। जिसके बाद इंदिरा गांधी को उस बात को मानते हुए इस्तीफा देना पडा था।

राहुल गांधी ने किया सीताराम येचुरी को याद

सीताराम येचुरी के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- सीताराम येचुरी जी मित्र थे। हमारे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के संरक्षक। मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करूंगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।